करन जौहर ने खरीदी 1.57 करोड़ की ‘ऑडी ए8एल’ कार

फिल्ममेकर करन जौहर पिछले कुछ दिनों से 'बिग बॉस ओटीटी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वे इस वेब शो को होस्ट करते हुए नजर आने वाले हैं।

0 100
Wp Channel Join Now

मुंबई ।  फिल्ममेकर करन जौहर पिछले कुछ दिनों से ‘बिग बॉस ओटीटी’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वे इस वेब शो को होस्ट करते हुए नजर आने वाले हैं। अब हाल ही में करन जौहर से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है।

रिपोर्ट की माने तो डायरेक्टर ने अपनी गाड़ियों के कलेक्शन में एक और गाड़ी जोड़ ली है। हाल ही में करने ने एक ‘ऑडी ए8एल’ कार खरीदी है। इस बात की जानकारी कंपनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को दी है।

करन जौहर के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “जब एवॉल्युशन की मुलाकात परफॉर्मेंस से हो जाए। ऑडी एक्सपीरियंस से रूबरू होने के लिए करन जौहर आपका स्वागत है।” करन जौहर की ये कार काफी मंहगी बताई जा रही है।

हांलाकि, अबतक ये साफ नहीं हुआ है कि करन ने कौन सा मॉडल खरीदा है। शेयर की गई फोटो में करण जौहर अपनी नई कार ऑडी A8L के साथ खड़े हैं। रिपोर्ट की माने तो इस कार की कीमत बिना किसी कस्टमाइजेशन के 1.57 करोड़ एक्स-शोरूम बताई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.