रुसी हमले में यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र में आग

यूक्रेन में शुक्रवार को यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र जेपोरजिया के पास में आग लगने की खबर सामने आई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की ने यूरोपियन देशों से कहा कि ये जागने का सही समय है और रूस के खिलाफ कड़े एक्शन लेने चाहिए।

0 175

- Advertisement -

कीव यूक्रेन में शुक्रवार को यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र जेपोरजिया के पास में आग लगने की खबर सामने आई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की ने यूरोपियन देशों से कहा कि ये जागने का सही समय है और रूस के खिलाफ कड़े एक्शन लेने चाहिए।

इधर यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार मायखायलो पोडोलयक ने ट्वीट किया है कि उन्होंने और अन्य अधिकारियों ने बेलारूस में रूसी प्रतिनिधियों के साथ बातचीत शुरू कर दी है।

यूक्रेन के अधिकारियों ने शुक्रवार को दावा किया कि रूसी सैनिकों की गोलीबारी के बाद जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र में लगी आग पर काबू पा लिया गया है और इस क्षेत्र में लड़ाई भी रूक गई है।

- Advertisement -

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा की, जिसमें उन्होंने कहा कि “यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास आग लगी हुई है। इसके लिए जिम्मेदार रूस ने थर्मल इमेजिंग से लैस टैंक की मदद से छह रियेक्टर के पास गोलीबारी की है।”

रुसी हमले जारी

उत्तरी साल्टिवका के खार्किव जिले में एक बहुमंजिला आवासीय परिसर में रूसी गोलाबारी में इमारतें और कई बुनियादी ढांचे नष्ट हो गए। वहीँ रूसी सेना डोनेट्स्क क्षेत्र में मारियुपोल के पश्चिम में स्थित मानहुश शहर पर लगातार गोलाबारी कर रही है। मेयस्र्क की गोलाबारी में एक महिला की मौत हो गई। डोनेट्स्क के पास क्रास्नोहोरिवका पर भी रूसी मिसाइलें दागी गईं।

उधर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत की। इस बातचीत को लेकर मैक्रों ने कहा कि ‘यूक्रेन में सबसे खराब स्थिति आना अभी बाकी है’।

Leave A Reply

Your email address will not be published.