आंत में छिपाकर ला रहा था सोना फिर…

सीमा शुल्क अधिकारियों ने आंत में छिपाकर सोना ला रहे एक हवाई यात्री को गिरफ्तार किया है | यह यात्री इंफाल से   इंडिगो फ्लाइट 6ई187 से हैदराबाद पहुंचा था| सोने की कीमत 50.70 लाख रुपये बताई  गई है।

0 48

- Advertisement -

हैदराबाद । सीमा शुल्क अधिकारियों ने आंत में छिपाकर सोना ला रहे एक हवाई यात्री को गिरफ्तार किया है | यह यात्री इंफाल से   इंडिगो फ्लाइट 6ई187 से हैदराबाद पहुंचा था| सोने की कीमत 50.70 लाख रुपये बताई  गई है।

सीमा शुल्क अधिकारियों ने बुधवार को  जानकारी  देते बताया कि  एक पुरुष यात्री इंफाल से मंगलवार को इंडिगो फ्लाइट 6ई187 से  हैदराबाद पहुंचा था।

- Advertisement -

सीमा शुल्क अधिकारियों ने    यह कार्रवाई  एक सूचना के आधार पर की गई | पेस्ट के रूप में 975.16 ग्राम सोना उसने अपने आंत में छुपाया था। सोने की कीमत 50.70 लाख रुपये है। यात्री के खिलाफ सोने की तस्करी का मामला दर्ज किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हैदराबाद एयरपोर्ट पर किसी घरेलू यात्री के सोने की तस्करी करते पकड़े जाने का यह पहला मामला है। ज्यादातर मामलों में, दुबई और खाड़ी के कुछ अन्य गंतव्यों से आने वाले यात्रियों को अवैध रूप से सोना ले जाते हुए पाया जाता है।

इससे पहले  19 फरवरी को दुबई से पहुंचे एक पुरुष यात्री को 20.40 लाख रुपये मूल्य के 394.18 ग्राम सोने के साथ पकड़ा गया था।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.