छत्तीसगढ़ प्रवास पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आत्मीय स्वागत

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज पूर्वाह्न अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुँची, यहां पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने  मुर्मु का आत्मीय स्वागत किया.

0 58

- Advertisement -

रायपुर| राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज पूर्वाह्न अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुँची, यहां पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने  मुर्मु का आत्मीय स्वागत किया.

 

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को गार्ड ऑफ ऑन दिया गया.

जगन्नाथ मंदिर में राष्ट्रपति मुर्मू अपनी बेटी इतिश्री के साथ भगवान के दर्शन किए.

- Advertisement -

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु राजधानी के गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुँची. यहाँ उन्होंने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र जी तथा सुभद्रा जी के दर्शन किये. यहाँ उन्होंने देशवासियों की सुख-समृद्धि एवं निरंतर प्रगति की कामना की.

इस अवसर पर राज्यपाल श्री विश्व भूषण हरिचंदन,  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल,  विधायक  श्री कुलदीप जुनेजा, विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल, महापौर श्री एजाज ढेबर, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, पूर्व राज्य मुख्य सूचना आयुक्त श्री एमके राउत, मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री पुरंदर मिश्रा सहित मंदिर समिति के सदस्यगण एवम प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.