प्रेमी जोड़े का निकाला जुलूस, आधा दर्जन गिरफ्तार

0 35

- Advertisement -

भोपाल|  प्रेमी जोड़े का जुलूस निकालने और  उनकी पिटाई कराने के मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है| शादीशुदा प्रेमी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है| घटना मप्र के अलीराजपुर जिले की है|

मप्र में एक विवाहित प्रेमी युवक को नाबालिग लड़की से प्रेम करना महंगा पड़ गया। लड़की के रिश्तेदारों ने दोनों को रस्सी से बांधकर जुलूस निकाला और पिटाई की।  जोबट थाना के छोटी खट्टाली गांव में एक 23 वर्षीय शादीशुदा प्रेमी युवक नाबालिग युवती से प्रेम करता था।

प्रेमी जोड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ  जिसमें जोड़े को रस्सी से बांधकर जुलूस निकालते दिखाया गया है। इसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।

- Advertisement -

बाद में पुलिस ने दो fir  दर्ज की। पहली fir  दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ दर्ज है तो दूसरी युवती के परिजनों के खिलाफ दर्ज की गई है।  मामले के आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक  पहली प्राथमिकी पीड़िता की शिकायत के आधार पर दर्ज हुई है जिसमें आरोपी के खिलाफ धारा 376 के साथ-साथ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार किया गया है वहीं दूसरी शिकायत में मारपीट कर जुलूस निकालने वाले करीबी नाते रिश्तेदारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

——————-

Leave A Reply

Your email address will not be published.