बीजेपी सांसद के बेटे ने की बीएड की छात्रा से छेड़खानी, केस दर्ज

मध्य प्रदेश के रतलाम में कॉलेज के प्रशासक सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और सांसद प्रतिनिधि के बेटे द्वारा एक बीएड की छात्रा के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने

0 92

- Advertisement -

रतलाम । मध्य प्रदेश के रतलाम में कॉलेज के प्रशासक सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और सांसद प्रतिनिधि के बेटे द्वारा एक बीएड की छात्रा के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। यह मामला सामने आने के बाद लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की और उसे पु‎लिस थाने ले गए। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कॉलेज के प्रशासक को गिरफ्तार कर लिया। हालां‎कि, बाद में उसे थाने से ही जमानत दे दी गई।

यह घटना रतलाम के बुद्धेश्वर रोड स्थित शांति निकेतन कॉलेज की है, जहां प्रशासक राजेश कर्णधार पर कॉलेज की बीएड में अध्ययनरत एक छात्रा ने छेड़खानी का आरोप लगाया था। इस घटना से आक्रोशित छात्रा के परिजनों और आम नागरिकों ने कॉलेज प्रशासक की जमकर पिटाई कर दी। आरोपी प्रशासक को नागरिक पीटते हुए पैदल ही जुलूस की शक्ल में थाने तक ले गए। छेड़खानी के आरोपी प्रशासक को छुड़ाने के लिए बीजेपी के कई नेता भी थाने पहुंचे लेकिन पुलिस ने छात्रा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपी कॉलेज प्रशासक को गिरफ्तार कर लिया, जिसे बाद में थाने से ही जमानत दे दी गई। इन लोगों ने कॉलेज के प्रशासक राजेश कर्णधार के साथ मारपीट की।

- Advertisement -

मारपीट के बाद सभी लोग कॉलेज प्रशासक राजेश कर्णधार को मारते हुए ही पैदल ही दीनदयाल नगर पुलिस थाने ले गए। राजेश के खिलाफ एक विवाहिता महिला ने अपने साथ छेड़छाड़ करने, जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला की रिपोर्ट लिखने में दीनदयाल नगर पुलिस को 6 घंटे लग गए। दोपहर से थाने पर बीजेपी के नेता और संगठन के पदाधिकारी पहुंच गए। दोपहर 2 बजे महिला से छेड़खानी को लेकर रिपोर्ट दर्ज करने में पूरे सात घंटे लगे।

महिला का आरोप है ‎कि बीते रविवार 25 जुलाई को दिन में करीब 1 बजे वह बीएड की अपनी ओपन बुक एग्जाम की आंसरशीट जमा करने शांति निकेतन इंस्टीट्यूट गई थी। जहां कॉलेज के ऑफिस में प्रशासक राजेश कर्णधार थे। वह जब आंसरशीट पर पहला पेज भर रही थी तभी राजेश थोड़ी दूरी पर  बैठ गए थे। कॉलेज प्रशासक ने उससे सामान्य बातचीत की। कुछ देर बाद जब मैं जाने लगी तभी अचानक से कॉलेज प्रशासक राजेश कर्णधार खड़े हो गए और बुरी नीयत से हाथ पकड़ लिया और गले लगाने की कोशिश की। ‎फिलहाल पु‎लिस मामले की जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.