तेलंगाना में छत्तीसगढ़ सीमा पर Encounter ,6 नक्सली मारे गए

तेलंगाना में छत्तीसगढ़ सीमा पर हुए Encounter मुठभेड़ में 6 नक्सली मारे गए | मौके से शव और हथियार बरामद किये गए हैं |

0 125
Wp Channel Join Now

जगदलपुर | तेलंगाना में छत्तीसगढ़ सीमा पर हुए Encounter मुठभेड़ में 6 नक्सली मारे गए | मौके से शव और हथियार बरामद किये गए हैं | विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है |

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक  तेलंगाना के ग्रेहाउंड फोर्स की जॉइंट पार्टी नक्सल ऑपरेशन पर निकली थी। आज  सोमवार की सुबह चेरला व छत्तीसगढ़ के सरहदी इलाके पसालपढ़ी में दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई|

Encounter की तेलंगाना के भाद्रादि कोत्तागुड़म जिले के एसपी सुनील दत्त ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ sukma सीमा पर नक्सलियों के साथ ज़बरदस्त मुठभेड़ हुई।  मुठभेड़ स्थल से जवानों ने अब तक 6 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं।
जवानों द्वारा अभी भी क्षेत्र में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है | विस्तृत जानकारी कुछ घंटों बाद मिल पाएगी।

बताया जाता है कि मारे गये नक्सलियों में 4 शव महिलाओं और 2 पुरुष के हैं | मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हो सकी है |

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.