चाईबासा में फिर हुआ आईईडी ब्लास्ट, सीआरपीएफ का एक जवान घायल

 नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में मंगलवार को फिर से गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हाथीबुरू जंगल में आईईडी ब्लास्ट हुआ है। इस आईईडी की चपेट में आने से सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है।

0 70

- Advertisement -

चाईबासा। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में मंगलवार को फिर से गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हाथीबुरू जंगल में आईईडी ब्लास्ट हुआ है। इस आईईडी की चपेट में आने से सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है। गोईलकेरा क्षेत्र के हाथीबुरु क्षेत्र में भाकपा माओवादियों द्वारा लगाया गए आईईडी बम ब्लास्ट में CRPF 60 बटालियन के एक जवान संजीव कुमार घायल हुए हैं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया है।

क्षेत्र में अब भी नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है। जिला पुलिस को प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील होने की सूचना मिली थी है।

- Advertisement -

इस सूचना का सत्यापन करने के लिए 11 जनवरी से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस सर्च ऑपरेशन में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 बटालियन, 203 बटालियन, 205 बटालियन, झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60, 197, 157, 174, 193, 07 एवं सीआरपीएफ 26 बटालियन की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल लगातार जुटा हुआ है।

 इसी क्रम में मंगलवार को संचालित अभियान के दौरान दोपहर लगभग 12.30 बजे गोईलकेरा थानांतर्गत ग्राम हाथीबुरू जंगल के आस-पास में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से IED विस्फोट किया गया जिसकी चपेट में आने से सीआरपीएफ 60 बटालियन के एचसी संजीव कुमार जख्मी हुए हैं।

पुलिस बल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मुख्यालय, झारखण्ड रांची और सीआरपीएफ झारखंड सेक्टर, झारखंड रांची के सहयोग से हेलीकॉप्टर के माध्यम से तत्काल प्राथमिक उपचार कर जख्मी जवान को बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। जख्मी जवान की स्थिति स्थिर है। वहीं नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.