जापान में भूकंप से 4 मौतें ,सुनामी की चेतावनी

बुधवार को उत्तरी जापान में फुकुशिमा के तट पर समुद्र के नीचे 60 किलोमीटर (36 मील) नीचे एक 7.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया।  कम से कम 4 लोग मारे जाने और 100 से अधिक के जख्मी होने की खबर है | 

0 69

- Advertisement -

टोक्यो | बुधवार को उत्तरी जापान में फुकुशिमा के तट पर समुद्र के नीचे 60 किलोमीटर (36 मील) नीचे एक 7.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया।  कम से कम 4 लोग मारे जाने और 100 से अधिक के जख्मी होने की खबर है |  जापान के प्रधान मंत्री किशिदा ने इस आपदा में 4 लोगों के मारे जाने की बात कही  है|

7.3 तीव्रता के इस शक्तिशाली भूकंप देश के उत्तर-पूर्व के लिए परिवहन संपर्क टूट गए, दस घंटे से अधिक समय तक जापान के हजारों घरों में बिजली नहीं रही।

- Advertisement -

जापान के मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने सिर्फ एक लाइन के बयान में कहा- हमारे देश के उत्तरी-पूर्वी क्षेत्र में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। हालात पर नजर रखी जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप का केंद्र फुकुशिमा क्षेत्र के करीब 60 किलोमीटर गहराई में था। इसके बाद लोगों को स्पेशल एडवाइजरी जारी की गई। जापान के वक्त के मुताबिक, भूकंप रात 11:36 बजे आया। इस दौरान ज्यादातर लोग अपने घरों में थे।

जापान टाइम्स के मुताबिक, करीब 20 लाख घरों में बिजली बंद हो गई है। कुछ इलाकों में खतरे से बचने के लिए बिजली सप्लाई बंद कर दी गई।

जापान में वर्ष 2011 में आए 9.0 तीव्रता के भूकंप और सुनामी में करीब 19 हजार लोग मारे गए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.