ओडिशा के क्योंझर जिला अस्पताल में भीषण आग

ओडिशा के क्योंझर  जिला  अस्पताल में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। हालांकि, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है | शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है

0 110
Wp Channel Join Now

भुवनेश्वर  | ओडिशा के क्योंझर  जिला  अस्पताल में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। हालांकि, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है | शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है |

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक क्योंझर   जिला  अस्पताल  अस्पताल की डायलिसिस इकाई में आग  लगी | हादसे के समय डायलिसिस इकाई में 11 मरीज थे। ये सभी मरीज सुरक्षित हैं और इन्हें अन्य वॉर्ड में भेज दिया गया है।

स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक, दमकल कर्मियों और अस्पताल के स्टाफ ने मिलकर आग को काबू में किया। अधिकारी ने बताया कि दमकल कर्मियों की टीम के पहुंचने से पहले अस्पताल के कर्मचारियों ने डॉक्टरों के साथ मिलकर मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला और आग बुझाने की कोशिश की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.