आपसी रंजिश, एक घर के 3 की हत्या कर लाशें दफ़न

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में आपसी रंजिश में एक घर के 3 की हत्या कर लाशें दफ़न कर दी गई | पुलिस ने लाशें बरामद कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है |

0 33

- Advertisement -

रांची | झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में आपसी रंजिश में एक घर के 3 की हत्या कर लाशें दफ़न कर दी गई | पुलिस ने लाशें बरामद कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है | अन्य आरोपियों की  तलाश जारी है |

बताया गया कि सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना इलाके के पोडेंगेर गांव निवासी 48 वर्षीय सालेम डांगा, उनकी पत्नी 40 वर्षीय बेलानी डांगा और 13 वर्षीय बेटी राहिल डांगा रविवार शाम से अपने घर में नहीं थे। घर में चूल्हा जल रहा था और वहां कोई नहीं था।

- Advertisement -

पुलिस को जब इसकी सुचना मिली तो उनकी तलाश शुरू की गई । कई ग्रामीणों  से पूछताछ की गयी। मार्क्‍स डांगा नामक एक व्यक्ति ने बताया कि तीनों की हत्या कर लाशें दफना दी गयी हैं। उसी की निशानदेही पर लाशों को बाहर निकाला गया।

पुलिस का कहना है कि यह सामूहिक हत्या   आपसी रंजिश का नतीजा  है। मामले में गिरफ्तार किये गये चार लोगों से पूछताछ चल रही है।

पुलिस के मुताबिक  इस हत्याकांड में पांच अन्य लोग शामिल हैं। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिये जाने की उम्मीद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.