गढ़चिरौली में मारे गए नक्सलियों पर था 54 लाख का इनाम

छत्तीसगढ़ की सरहद से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के कोटमी के जंगल में शुक्रवार  सुबह मुठभेड़ में मारे गए सभी नक्सलियों की शिनाख्त हो गई है, इनमें 7 महिलायें हैं|  C-60 कमांडोज के हाथों मारे गए 13 नक्सलियों पर 54 लाख का इनाम था| इनमें कम्पनी 4 के कमांडर सतीश पर 16 लाख का इनाम था|  

0 89

- Advertisement -

राजनांदगांव| छत्तीसगढ़ की सरहद से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के कोटमी के जंगल में शुक्रवार  सुबह मुठभेड़ में मारे गए सभी नक्सलियों की शिनाख्त हो गई है, इनमें 7 महिलायें हैं|  C-60 कमांडोज के हाथों मारे गए 13 नक्सलियों पर 54 लाख का इनाम था| इनमें कम्पनी 4 के कमांडर सतीश पर 16 लाख का इनाम था|

महाराष्ट्र पुलिस की C-60 कमांडोज और नक्सिलयों के बीच 90 मिनट की इस मुठभेड़ की शुरूआत आज सुबह  पायदी-कोटमी के जंगलों में हुई।   एक आधिकारिक प्रवक्ता ने मिडिया को बताया कि कहा कि सूचना मिली थी कि आज तड़के माओवादियों के एक समूह द्वारा  तेंदुपत्ता लेवी वसूली के लिए स्थानीय गांवों में आने की योजना बनाई जा रही है। इसी के मद्देनजर सी-60 कमांडो की एक टीम को तैनात किया गया था ताकि जंगलों में तलाशी अभियान को चलाया जा सके।

उसी दौरान भारी हथियारों से लैस करीब 60-70 माओवादियों के एक गिरोह ने C-60 कमांडोज को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

90 मिनट की इस मुठभेड़ के बाद नक्सली घने जंगलों में से होकर भाग निकले। इसके बाद आस-पास की तलाशी ली गई, तो 7 महिलाओं और  पुरुषों सहित 13 नक्सलियों के शव मिले। ये स्थानीय रूप से सक्रिय  समूहों से जुड़े थे।

- Advertisement -

 

इसके अलावा  नक्सलियों के ठिकाने से   एके-47, एसएलआर, कार्बाइन, 303 रिवॉल्वर, 12-बोर राइफल, गोला-बारूद और विस्फोटकों सहित दैनिक उपयोग में आने वाली कई चीजों की भी बरामदगी की है।

बरामद हथियार और सामान

मिडिया रिपोर्टों के मुताबिक C-60 कमांडोज को मिली इस बड़ी सफलता के बाद गृह मंत्री दिलीप वालसे-पाटिल ने गढ़चिरौली पुलिस मुख्यालय पहुंचे और  शीर्ष पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया।

बता दें पिछले 7 महीनों में महाराष्ट्र पुलिस को अपने माओवादी विरोधी अभियान में मिली यह दूसरी महत्वपूर्ण सफलता है।  बीते 7 महीने में  C-60 कमांडोज ने 27 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया है | इससे पहले अक्टूबर, 2020 में ग्यारापट्टी के जंगलों में हुई मुठभेड़ में 3 महिलाओं सहित 5 माओवादियों को गोली मार दी गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.