एक दुल्हन, दो दूल्हे, एक को वरमाला, दूसरे संग विदा   

शादियों के नाम पर ठगी के कई मामले सामने आ चुके हैं| दूल्हा जब बारात लेकर पहुंचाता है तो दुल्हन और उसके परिजन गायब मिलते हैं| अब एक अजीबोगरीब   मामला यूपी के एटा जिले का है| जब एक दुल्हन से ब्याह रचाने दो-दो दूल्हे मंडप पर पहुंच गए। दुल्हन ने एक को वरमाला पहनाई, तो दूसरे संग विदा हुई। हंगामा मचा तो आई पुलिस ने दुल्हन के पिता और चाचा को हिरासत में ले लिया है|

0 105

- Advertisement -

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना एटा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सिरों गांव की है। बताया गया कि शादी के बाद दूसरे दूल्हे के साथ विदा होते ही पहले दूल्हे व उसके परिवारवालों ने हंगामा खड़ा कर दिया। फिर मामला पुलिस तक जा पहुंचा|
पुलिस अधिकारी अब लड़की के पिता और चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस ने दूसरे दूल्हे के परिजनों को भी गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस पर टिप्पणी करने से यह कहते इनकार किया है कि यह अभी भी जांच के दायरे में है।

इधर मामला ठगी का बताया जा रहा है | यहाँ के लोगों का कहना है कि कई और भी लोगों से इसके परिजन शादी के नाम से ठगी कर चुके हैं| चर्चा यह भी है कि लड़की के पिता ने दो जगहों से बेटी की शादी तय की थी। बहरहाल पुलिस की   मामले की जांच कर रही है|

 (deshdesk )

Leave A Reply

Your email address will not be published.