प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़, 14 मौतें , 50 घायल

मौनी अमावस्या पर प्रयागराज  महाकुंभ में भगदड़ मच गई. हादसे में 14 से ज्यादा के मारे जाने और 50 से ज्यादा के घायल होने की खबरे हैं. बचाव अभियान जारी है. अखाड़ों ने आज का शाही स्नान रद्द कर दिया है.

0 193
Wp Channel Join Now

मौनी अमावस्या पर प्रयागराज  महाकुंभ में भगदड़ मच गई. हादसे में 14 से ज्यादा के मारे जाने और 50 से ज्यादा के घायल होने की खबरे हैं. बचाव अभियान जारी है. अखाड़ों ने आज का शाही स्नान रद्द कर दिया है. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम योगी से फोन पर घटना की जानकारी ली.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संगम नोज पर पोल नंबर 11 से 17 के बीच मंगलवार-बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे भगदड़ मच गई. इसमें 14 से अधिक लोगों की मौत की खबर है. 50 से ज्यादा घायल हैं.

भगदड़ के बाद प्रशासन के अनुरोध पर सभी 13 अखाड़ों ने आज मौनी अमावस्या का अमृत स्नान रद्द कर दिया है. अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने कहा- संगम नोज पर अधिक भीड़ के कारण यह फैसला किया गया है.

पीएम मोदी ने महाकुंभ मेले की स्थिति के बारे में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से बात की है. पीएम ने घटनाक्रम की समीक्षा की और तत्काल सहायता उपाय करने का आह्वान किया है. (deshdesk)

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.