झारखंड में रामनवमी जुलूस पर पथराव-आगजनी, तनाव

झारखंड  में रामनवमी  जुलूस के दौरान पथराव से भगदड़ मच गई और आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। तनाव के बाद आगजनी की घटना सामने आई | बहरहाल इलाके में तनाव बना हुआ है |

0 52

- Advertisement -

रांची |  झारखंड  में रामनवमी  जुलूस के दौरान पथराव से भगदड़ मच गई और आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। तनाव के बाद आगजनी की घटना सामने आई | बहरहाल इलाके में तनाव बना हुआ है |

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को  लोहरदगा जिले के  हिराही-हेंदलासो गांव में पथराव और आगजनी की घटनाओं के बाद से तनाव फैला हुआ है।   रामनवमी के जुलूस के दौरान कुछ लोगों ने भीड़ पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई और आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

- Advertisement -

इसके बाद में दोनों पक्षों के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। तनाव बढ़ने पर मेले में एक दर्जन से ज्यादा मोटरसाइकिल और एक पिकअप वैन में आग लगा दी गई। भोगता गार्डन के पास दो घरों में भी आग लगा दी गई।

मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अफसर पहुंचे और  पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जिला प्रशासन के मुताबिक  स्थिति पर काबू पा लिया गया है। पथराव की घटना में आधा दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.