मुरमुरे और नमकीन खाने से तीन लड़कियों की मौत  

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में मुरमुरे और नमकीन खाने से एक किसान के 3 लड़कियों की मौत हो गई | पुलिस ने दुकानदार और उसके दो बेटों को हिरासत में लिया है, जिनसे लड़कियों ने नमकीन खरीदा था।

0 109
Wp Channel Join Now

रायबरेली| उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में मुरमुरे और नमकीन खाने से एक किसान के 3 लड़कियों की मौत हो गई | पुलिस ने दुकानदार और उसके दो बेटों को हिरासत में लिया है, जिनसे लड़कियों ने नमकीन खरीदा था।

मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना शनिवार को रायबरेली जिले के मिर्जा इनायतुल्लापुर पट्टी गांव में घटी |  नवीन कुमार सिंह नामक किसान की तीन बेटियों परी, विधि और पीहू जिनकी उम्र 8, 7 और 5 साल थी ने  दुकान से यह  नाश्ता खरीदा और खाया था ।

पुलिस ने बताया कि इसे खाने के बाद तीनों लड़कियों को उल्टी होने लगी और परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने एक लड़की को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो को जिला अस्पताल भेज दिया| जहाँ इलाज के दौरान दोनों लड़कियों की भी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद  एसडीएम गांव पहुंचे और और घटना की पड़ताल की। उन्होंने बच्चियों द्वारा खाए गए स्नैक्स के नमूने  लिए|

पुलिस ने दुकानदार और उसके दो बेटों को हिरासत में लिया है, जिनसे लड़कियों ने नमकीन खरीदा था।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.