उत्तर प्रदेश में ट्रक और यात्री बस की टक्कर, 13 लोगों की मौत

| उत्तर प्रदेश  के बाराबंकी में आज गुरुवार सुबह ट्रक और यात्री बस की टक्कर  में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है |  30 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।

0 32

- Advertisement -

बाराबंकी | उत्तर प्रदेश  के बाराबंकी में आज गुरुवार सुबह ट्रक और यात्री बस की टक्कर  में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है |  30 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। बताया गया कि सड़क पर एक आवारा गाय  को बचाने की कोशिश में दोनों वाहन आपस में टकरा गए।

हादसा बाराबंकी के बाहरी रिंग रोड पर देवा इलाके में बबुरी गांव के पास तड़के 5 बजे के करीब हुआ। बस दिल्ली से बहराइच जा रही थी। इसमें 60-70 यात्री थे।

- Advertisement -

बताया गया कि कई शव और यात्री बुरी तरह से फंस गए थे। 13 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। गैस कटर से गाड़ियों को काटकर यात्रियों को बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया और संबंधित अधिकारियों को पीड़ितों को हर संभव मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने  मृतकों के परिजनों  को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये के मुआवजे की भी घोषणा की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.