सिनेमा हॉल में हंगामा करने के आरोप में विधायक का बेटा गिरफ्तार

ओडिशा कांग्रेस नेता व कांटाबांजी विधायक संतोष सिंह सलूजा के बोटे को एक सिनेमा हॉल में हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान सेजी सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी है।

0 37
Wp Channel Join Now

बलांगीर। ओडिशा कांग्रेस नेता व कांटाबांजी विधायक संतोष सिंह सलूजा के बोटे को एक सिनेमा हॉल में हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान सेजी सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी है।

 सेजी सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 384, 506, 383 और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। हंगामे की सूचना कांटाबांजी के अलीशान सिनेमा हॉल से मिली, जहां कांग्रेस विधायक के बेटे ने थिएटर मालिक के बेटे के साथ कथित तौर पर हाथापाई की।

हंगामे के दौरान विधायक के बेटे की पुलिस कर्मियों से भी बहस हुई। बाद में पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

 बाद में पुलिस ने बीती रात उसके जिम से 19 लाख रुपये नकद और शराब बरामद की। बाद में उनकी जमानत याचिका खारिज होने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.