30 बरस की 6 बच्चों की माँ प्रेमी संग भागी थी ,पति के पास लौटी 55 की उम्र में

30 बरस की उम्र में प्रेमी संग भागी 6 बच्चों की माँ जब अपने पति के पास लौटी तो 55  की हो चुकी थी | छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके में रह रही इस महिला के प्रेमी की हाल ही में मौत के बाद उसके परिजनों ने  अपनाने से इंकार कर दिया था | अब उसके पति ही नहीं बच्चों ने भी अपना लिया है|

0 127

- Advertisement -

पटना| 30 बरस की उम्र में प्रेमी संग भागी 6 बच्चों की माँ जब अपने पति के पास लौटी तो 55  की हो चुकी थी | छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके में रह रही इस महिला के प्रेमी की हाल ही में मौत के बाद उसके परिजनों ने अपनाने से इंकार कर दिया था | अब उसके पति ही नहीं बच्चों ने भी अपना लिया है|

बिहार के गढ़वा के केतार थाना इलाके के जोगियाबीर गांव में 25 बरस पहले 30 साल की यशोदा देवी जो 6 बच्चों की माँ थी अपने प्रेमी विश्वनाथ के साथ भाग गई थी |

वे दोनों सरहदी इलाके से लगे छत्तीसगढ़ के सरगुजा के सीतापुर में आकर रहने लगे थे | पखवाड़े भर पहले  उसके प्रेमी विश्वनाथ की मौत हो गई | विश्वनाथ के परिजनों ने यशोदा को अपनाने से इंकार कर दिया |

- Advertisement -

इसके बाद यशोदा अपने पति के पास लौटने का फैसला किया | वह जब अपने पति के पास लौटी तो परिवार ने साथ रखने से इंकार कर दिया | बच्चों ने तो पहचानने से इंकार कर दिया | इसके बाद भी वह अपने पति के दरवाजे डटी रही |

उसने गांववालों को बताया , अपने प्रेमी के साथ भागी थी लेकिन बच्चों के संपर्क में थी | बेटों को आर्थिक मदद करती रही | तब गांववालों ने इस मामले में हस्तक्षेप किया |

बच्चों ने भी मदद लिए जाने की बात मानी | गांवालों के समझाने के बाद परिवार ने उसे स्वीकार कर लिया| अब वह पोता, पोती और परपोती से भरे परिवार में रह रही है |

Leave A Reply

Your email address will not be published.