छत्तीसगढ़ से सटे तेलंगाना में नक्सल विस्फोट, 3 पुलिसवाले शहीद  

छत्तीसगढ़ की बस्तर संभाग के सरहद से लगे तेलंगाना के मुलुगु जिले के वेंकटपुरम के जनल इलाके में नक्सलियों के बिछाए बारूदी सुरंग के विस्फोट से 3 पुलिसवाले शहीद हो गये.

0 103
Wp Channel Join Now

बीजापुर | छत्तीसगढ़ की बस्तर संभाग के सरहद से लगे तेलंगाना के मुलुगु जिले के वेंकटपुरम के जनल इलाके में नक्सलियों के बिछाए बारूदी सुरंग के विस्फोट से 3 पुलिसवाले शहीद हो गये.

समाचार एजेंसी वार्ता के मुताबिक सर्चिंग के दौरान नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट किया. तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर चलाए जा रहे ऑपरेशन कगार की पृष्ठभूमि में बारूदी सुरंग विस्फोट से हलचल मच गई है. नक्सलियों को उनके मांद में डीआरजी कोबरा, सीआरपीएफ और एसटीएफ़ के बहादुर जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं.

बता दें कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के आखिरी गढ़ करेंगुट्टा की पहाड़ियों पर जमा नक्सलियों को छत्तीसगढ़ के अलावा पड़ोसी प्रदेश तेलंगाना और आंध्रप्रदेश की ओर से सुरक्षाबलों ने घेर रखा है. इस ऑपरेशन पर दिल्ली से सीआरपीएफ के डीजी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह नजर बनाए हुए थे. इसके अलावा छत्तीसगढ़ के एडीजी नक्सल ऑप्श विवेकानंद सिन्हा, सीआरपीएफ आईजी राकेश अग्रवाल व बस्तर आईजी पी. सुंदरराज मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.