ओडिशा :  6 साल की बच्ची को पिता और सौतेली मां ने पीट-पीटकर मार डाला

ओडिश के गंजाम जिले में 6 बरस की एक बच्ची को पिता और सौतेली माँ  ने पीट पीटकर मार डाला | हत्या को छिपाने की कोशिश भी की लेकिन पड़ोसियों की सूचना पर मामला सामने आया | आरोपी दम्पति को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ जारी  है।

0 94

- Advertisement -

भुवनेश्वर | ओडिश के गंजाम जिले में 6 बरस की एक बच्ची को पिता और सौतेली माँ  ने पीट पीटकर मार डाला | हत्या को छिपाने की कोशिश भी की लेकिन पड़ोसियों की सूचना पर मामला सामने आया | आरोपी दम्पति को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ जारी  है।

मिली जानकारी के मुताबिक गंजाम जिले के दिगपहांडी थाना इलाके के तंतुलियासाही गाँव में रविवार की रात यह घटना हुई | रिपोर्टों के अनुसार, पारिवारिक विवाद के बाद दिबाकर और उसकी दूसरी पत्नी ममीना ने कल रात छह वर्षीय बच्ची की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या को छुपाने के  प्रयास भी किये |

- Advertisement -

जब कुछ ग्रामीणों को इसके बारे में पता चला, तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी | सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घर से बच्ची का शव बरामद किया है| उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान थे।

मीडिया को  बरहामपुर के एसपी, पिनाक मिश्रा ने जानकारी दी कि , तेंतुलियासाही के ग्रामीणों  का बयान दर्ज किया गया है। ग्रामीणों का  आरोप है  कि बच्चे के पिता और मां ने उसके साथ मारपीट की, जिसके परिणामस्वरूप उसकी मौत हो गई। दोनों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। आगे की जांच जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.