ओडिशा: एक और पुलिस अफसर को अनिवार्य सेवानिवृत्ति 

ओडिशा सरकार ने आय से अधिक सम्पत्ति मामले में   गिरफ्तार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (संचार) त्रिनाथ मिश्रा को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी है | राज्य सरकार अब तक 152 अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति  दे चुकी है ।

0 96

- Advertisement -

भुवनेश्वर|  ओडिशा सरकार ने आय से अधिक सम्पत्ति मामले में   गिरफ्तार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (संचार) त्रिनाथ मिश्रा को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी है | राज्य सरकार अब तक 152 अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति  दे चुकी है ।

ओडिशा सरकार ने आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में  गिरफ्तार  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (संचार) त्रिनाथ मिश्रा को आज सोमवार को  अनिवार्य सेवानिवृत्ति का आदेश दिया|

- Advertisement -

छापे नमें  त्रिनाथ मिश्रा के पास से एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की बीएमडब्ल्यू सहित समान फैंसी पंजीकरण संख्या वाली कारों और बाइकों का एक बेड़ा जब्त किया गया था । बीएमडब्ल्यू कार के अलावा, मिश्रा और उनके परिवार के पास हुंडई क्रेटा कार (17 लाख रुपये की कीमत), मारुति बलेनो, शेवरले ट्रेलब्लेज़र एलटीजेड कार और जीटीआर 250 ह्योसुंग बाइक मूल्य, ट्रायम्फ रॉकेट 3 2020 और रॉयल एनफील्ड क्लासिक 500 एबीएस भी थी।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक विज्ञप्ति में कहा कि विजिलेंस ने कटक, खोरधा, जाजपुर और नबरंगपुर जिलों में 11 स्थानों पर छापेमारी के बाद मिश्रा की नौ करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति और अन्य संपत्ति का पता लगाया है।

इसके पहले 16 फरवरी को, राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार और अक्षमता के आरोप में 5 अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.