ओडिशा : पिता बिरयानी नहीं ला पाया तो बच्चे ने फांसी लगा ली  

ओडिशा के बालासोर जिले  में 13 बरस के बच्चे ने महज इसलिए फांसी लगा खुदकुशी कर ली क्योकि उसके पिता उसके लिए बिरयानी नहीं ला पाए| पिता पंचायत चुनाव में व्यस्त थे |

0 138

- Advertisement -

भुवनेश्वर | ओडिशा के बालासोर जिले  में 13 बरस के बच्चे ने महज इसलिए फांसी लगा खुदकुशी कर ली क्योकि उसके पिता उसके लिए बिरयानी नहीं ला पाए| पिता पंचायत चुनाव में व्यस्त थे |

बालासोर जिले के नीलागिरी थाना इलाके के  गोबिंदपुर गांव में यह  घटना बुधवार को हुई । मृतक नाबालिग की पहचान 13 बरस के सत्यव्रत  पिता मनोरंजन महारणा  के रूप में हुई है|

मीडिया से बात करते हुए मनोरंजन ने कहा कि उनके बेटे सत्यव्रत ने पिछले दो दिनों से  उन्हें बिरयानी लाने के लिए कहा चूँकि वे पंचायत चुनाव में वार्ड सदस्य के पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं,  इस व्यस्तता के कारण वह   भूल गए और   बिरयानी नहीं ला पाए ।

- Advertisement -

इससे  नाराज सत्यव्रत ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। बाद में उसकी लाश कमरे की छत से लटका हुआ पाया।परिजन तुरंत उसे स्थानीय  अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद  स्थानीय भाजपा सांसद प्रताप सारंगी ने  शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की। उन्होंने

बच्चे  की खुदकुशी  के लिए खान-पान और परिवार की स्थापना को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पहले घर में तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनते थे और फास्ट फूड नहीं होता था।

भाजपा सांसद ने कहा, इसका मुख्य कारण सिंगल परिवार की स्थापना है, जहां बच्चे अकेले हो जाते हैं और मोबाइल फोन पर समय बिताते हैं।  संयुक्त परिवारों में इस तरह की स्थिति नहीं होती है |

Leave A Reply

Your email address will not be published.