ओडिशा के अस्का पुलिस स्टेशन को भारत में सर्वश्रेष्ठ ‘पुलिस स्टेशन’ का सम्मान

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर में शुरू हुए डीजीएसपी/आईजीएसपी सम्मेलन-2022 के दौरान ओडिशा के गंजाम जिले के अस्का पुलिस स्टेशन को देश के नंबर एक पुलिस स्टेशन के रूप में सम्मानित किया।

0 239
Wp Channel Join Now

कटक। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर में शुरू हुए डीजीएसपी/आईजीएसपी सम्मेलन-2022 के दौरान ओडिशा के गंजाम जिले के अस्का पुलिस स्टेशन को देश के नंबर एक पुलिस स्टेशन के रूप में सम्मानित किया। इस मौके पर ओडिशा के डीजीपी सुनील कुमार बंसल भी मौजूद थे।

गंजाम जिले के अस्का पुलिस स्टेशन को वर्ष 2022 के लिए पुलिस स्टेशनों की वार्षिक रैंकिंग में देश का नंबर एक पुलिस स्टेशन घोषित किया गया है। प्रशांत कुमार साहू, आईआईसी, आस्का पुलिस स्टेशन को केंद्रीय गृह मंत्री से प्रशंसा प्रमाण पत्र के साथ प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है।

 डीजीएसपी/जीएसपी सम्मेलन- 2022 में भुवनेश्वर से निदेशक, खुफिया संजीव पंडा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) आरके शर्मा, पुलिस आयुक्त, भुवनेश्वर-कटक सौमेंद्र कुमार प्रियदर्शी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी-सीबी) अरुण बोथरा के साथ ओडिशा के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वर्चुअली तरीके से शामिल हुए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.