चिल्का में प्रवासी पक्षियों का बढ़ा शिकार, एक शिकारी गिरफ्तार

 प्रवासी पक्षियों को सुरक्षित वातावरण में संरक्षित करने के राज्य सरकार के बड़े-बड़े दावों के बावजूद शिकारी वन्य जीव विभाग की नाक के नीचे अपना मकसद पूरा करने में लगे हैं। खोर्धा जिले के टांगी थाना क्षेत्र के हताबरड़िया गांव से टांगी वन्यजीव विभाग की टीम ने एक प्रवासी पक्षी शिकारी को गिरफ्तार किया है।

0 50

- Advertisement -

भुवनेश्वर। प्रवासी पक्षियों को सुरक्षित वातावरण में संरक्षित करने के राज्य सरकार के बड़े-बड़े दावों के बावजूद शिकारी वन्य जीव विभाग की नाक के नीचे अपना मकसद पूरा करने में लगे हैं। खोर्धा जिले के टांगी थाना क्षेत्र के हताबरड़िया गांव से टांगी वन्यजीव विभाग की टीम ने एक प्रवासी पक्षी शिकारी को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बनबास परिड़ा के रूप में हुई है। उसके पास से प्रवासी पक्षियों के चार शव बरामद किए गए हैं। इसके अलावा, उसके पास से जाल और ट्रैप भी जब्त किए गए हैं। इनका इस्तेमाल वह पक्षियों को पकड़ने के लिए करता है। टांगी वन्यजीव प्रभाग के रेंजर चूड़ारानी मुर्मू ने यह जानकारी दी है।  उल्लेखनीय है कि पहले, वन्यजीव डिवीजन रेंजर्स ने कई शिकारियों को गिरफ्तार किया था, लेकिन वे अभी भी अवैध कार्य के लिए नई-नई तकनीक तलाशने का प्रबंध कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.