ओडिशा: ओडिया नहीं जानने के कारण सरपंच बर्खास्त  

0 99
Wp Channel Join Now

भुबनेश्वर|  कल शुक्रवार पंचायतीराज दिवस के अवसर पर, ओडिशा के गंजाम जिले के एक सरपंच को ओडिया को नहीं जानने और दो पत्नियां और छह बच्चे के कारण पद के अयोग्य घोषित किया गया|

1994 के ओडिशा ग्राम पंचायत अधिनियम के अनुसार, यदि व्यक्ति ओडिया लिखना और बोलना नहीं जानता है, दो से अधिक बच्चे हैं और अवैध रूप से एक से अधिक पति / पत्नी हैं। ऐसा व्यक्ति किसी भी पद पर ग्राम पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकता।

जानकारी के मुताबिक वर्ष 2017 में हुए पंचायत चुनावों के दौरान गंजाम जिले के छतरपुर ब्लॉक के अंतर्गत अगस्तिनुआगम ग्राम पंचायत के सरपंच के रूप में पी सिमाद्री को चुना गया था।  सिमाद्री  ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निवासी गौड़ा को हराकर जीत हासिल की थी।

चुनाव हारने के बाद, गौड़ा ने कोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसमें ओडिया भाषा का ज्ञान न होने और  दो पत्नियों और छह बच्चों के होने के आधार पर उनकी अयोग्यता को चुनौती दी गई थी।

कोर्ट ने जिला कलेक्टर को इस संबंध में आगे की कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है। क्योंकि पद पी सिमाद्री के बर्खास्त होने के बाद खाली हो जाएगा।

बता दें ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक भी ओडिया ज्ञान नहीं होने को लेकर अक्सर मिडिया के निशाने पर रहते आये हैं|

Leave A Reply

Your email address will not be published.