यूपी में 40 फीसदी टिकिट महिलाओं को : प्रियंका गांधी

कांग्रेस की महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने एलान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिए जाएंगे।

0 68
Wp Channel Join Now

लखनऊ |  कांग्रेस की महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने एलान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिए जाएंगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी पर प्रियंका गांधी ने आज  कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में मीडिया के समक्ष इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस पार्टी अपने कुल टिकटों में से 40 प्रतिशत महिलाओं को देगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रदेश की हर उस महिला के लिए है, जो न्याय चाहती है और बदलाव चाहती है।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रदेश की हर उस महिला के लिए है जो न्याय चाहती है और बदलाव चाहती है। आज प्रदेश में नफरत का बोलबाला है। प्रियंका ने महिलाओं से आह्वान करते हुए कहा कि राजनीति में आइए। आगे आइए, उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आवेदन खुला रहेगा। आप आगे आइए। मेरे कंधे से कंधा मिलाकर चलिए।

प्रियंका गांधी ने कहा कि यह एक शुरूआत है आने वाले समय में यह प्रतिशत बढ़ सकता है। यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस को इतने उम्मीदवार मिल पाएंगे। इस पर प्रियंका ने कहा कि हम अपने प्रत्याशियों की पूरी मदद करेंगे। वो जरूर जीतेंगी।

प्रियंका गांधी ने कहा  भाजपा सरकार किसानों पर एनएसए लगाएगी किसानों को धमकाएगी लेकिन, किसानों को एमएसपी नहीं देगी। उप्र के कई जिलों में किसान 900-1000 रू/क्विंटल का नुकसान उठाकर धान बेचने को मजबूर हैं, जोकि सरासर अन्याय है। एमएसपी किसानों का हक है। कांग्रेस पूरी मजबूती से इस हक के लिए लड़ेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.