राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए झारखंड से 50 कांग्रेसियों का जत्था इंदौर रवाना

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में 50 कांग्रेसियों का जत्था आज सुबह 8.00 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से इंदौर के लिए रवाना हुआ. कांग्रेसियों का यह जत्था राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे.

0 134

- Advertisement -

रांची।  झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में 50 कांग्रेसियों का जत्था आज सुबह 8.00 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से इंदौर के लिए रवाना हुआ. कांग्रेसियों का यह जत्था राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे.

- Advertisement -

जत्थे में कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश संयोजक सुबोधकांत सहाय, कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, मंत्री बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, विधायक प्रदीप यादव, अनुप सिंह, अम्बा प्रसाद, रामचन्द्र सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की एवं इसके साथ-साथ प्रदेश में चल रहे महागठबंधन सरकार के मंत्री झामुमो के मिथिलेश ठाकुर भी यात्रा में शामिल हैं.

ज्ञात हो कि झारखंड प्रदेश के 12 जिलों में भारत जोड़ो यात्रा के आयोजन के बाद कांग्रेसियों का जत्था यात्रा में शामिल होने के लिए रवाना हुआ है. मालूम हो कि विगत 07 सितंबर से राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी की ओर से कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक के लिए भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत की है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.