अखिलेश का दावा, जनता योगी सरकार से नाराज

छोटे लोहिया के नाम से विख्यात पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती पर समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार के खिलाफ प्रदेश के हर जिले में साइकिल रैली कर रही है।

0 33

- Advertisement -

लखनऊ । छोटे लोहिया के नाम से विख्यात पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती पर समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार के खिलाफ प्रदेश के हर जिले में साइकिल रैली कर रही है। इसके साथ ही जनेश्वर मिश्र की जन्मभूमि बलिया में सपा का प्रबुद्ध वर्ग का सम्मेलन भी है।

बलिया में जनेश्वर मिश्रा के घर शुभनथही से प्रबुद्ध जन सम्मेलन होगा। गुरुवार को लखनऊ में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साइकिल रैली को रवाना कर यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के प्रचार के लिए नया नारा ”यूपी का यह जनादेश, आ रहे हैं अखिलेश भी जारी किया। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता तथा सैकड़ों कार्यकर्ता जनेश्वर मिश्र के रास्ते पर है।

- Advertisement -

आज प्रदेश में जगह-जगह साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। जिससे कि प्रदेश के हर कोने का हाल जान सकें।
उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता में भाजपा की सरकार के खिलाफ काफी रोष है। योगी सरकार हर मुद्दे पर फेल रही है। यह सरकार गंभीर रूप से बीमार लोगों को मेडिकल ऑक्सीजन नहीं दे सकी। साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में सिर्फ सपा पार्टी के कार्यकाल के सभी कामों का उद्घाटन किया गया।

इस सरकार ने हमारे कार्यकाल के दौरान कराए गए कामों नाम बदल दिया। अब इन्हें विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही गरीबों की याद आने लगी। अखिलेश ने कहा अभी तक हम 350 सीटें जीतने का दावा कर रहे थे आज नाराजगी जनता की इतनी है कि हम 400 सीटें जीत सकते हैं।

उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा से बहुत नाराज है।योगी सरकार ने दलित, मुस्लिम, ब्राह्मणों को बहुत सताया गया है। अब सरकार को इनकी याद आ रही है। उन्होंने कहा कि आज भी सपा के कामों के नाम बदल करके उद्घाटन कर रहे हैं। इन लोगों ने खुद काम नहीं किया। यह सरकार जनता को कंफ्यूज करते करते खुद कंफ्यूज हो गई है। उत्तर प्रदेश में भाजपा अब अपराधियों को शामिल कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.