जितनी भी जांच एजेंसियां लगाना है लगाएं, हमें डरा नहीं सकतेः ममता बनर्जी

 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नेताजी जयंती पर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जितनी भी जांच एजेंसियां लगाना है लगाएं, हमें डरा नहीं सकते। ममता बनर्जी सोमवार को मैदान में नेताजी की 126वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान ये बातें कहीं।

0 33

- Advertisement -

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नेताजी जयंती पर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जितनी भी जांच एजेंसियां लगाना है लगाएं, हमें डरा नहीं सकते। ममता बनर्जी सोमवार को मैदान में नेताजी की 126वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि आज देश बहुत ही असहाय है। लोग भय से भाग जा रहे हैं, लेकिन हम नहीं भागे, जितना एजेंसी लगाना है लगाएं। गणतंत्र देश के संविधान उल्लंघन करना लोगों के अधिकार का उल्लंघन करना है।

हम गर्वित हैं कि हम भारतीय हैं और बंगाल में जन्म लिए हैं। जय होगा ही। भय नहीं करेंगे। ममता बनर्जी ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस हमारे आदर्श हैं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस पथ प्रदर्शक हैं। हम नेताजी द्वारा दिखाये रास्ते पर चलेंगे। नेताजी का जय हिंद हमें रास्ता दिखाएगा और हमें जीत मिलेगी।

- Advertisement -

  ममता बनर्जी ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने प्लानिंग कमीशन बनाया था। प्लानिंग कमीशन को भंग कर दिया गया और अब न तो कोई प्लानिंग है और न ही कमीशन है। मेरी बुद्धि कम है। एक ही व्यक्ति सभी कुछ जानता हो। ऐसा नहीं हो सकता है। प्लानिंग कमीशन से लेकर आईएनए से लेकर, रवींद्र नाथ ठाकुर ने सुभाष चंद्र बोस को देश के नेता बोले थे। देश के नेता को किसी से सर्टिफिकेट नहीं लेना होता है। जन्म से ही लीडरशिप क्वालिटी रहती है। उनकी राजनीति में माधुर्य था और सौदर्य था।

देश का नेता सुभाष चंद्र बोस जैसा होना चाहिए। राजेंद्र प्रसाद जैसा होना चाहिए।” ममता बनर्जी ने कहा कि नेताजी ने भारतीय राष्ट्रीय सेना का गठन किया गया था। जयहिंद के नारे ने पूरे भारत को एक साथ ला दिया था। संगीत हमें जगाता है। रवींद्रनाथ के गीत का उद्धरण हमें हमारी प्रेरणा की याद दिलाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.