यूपी में कन्हैया कुमार पर केमिकल फेंकने का प्रयास

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कन्हैया कुमार पर एक युवा ने कथित रूप से केमिकल फेंकने का प्रयास किया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि किसी को नुकसान पहुंचने से पहले ही पार्टी पदाधिकारियों ने आरोपी को पकड़ लिया।

0 132
Wp Channel Join Now
लखनऊ| उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कन्हैया कुमार पर एक युवा ने कथित रूप से केमिकल फेंकने का प्रयास किया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि किसी को नुकसान पहुंचने से पहले ही पार्टी पदाधिकारियों ने आरोपी को पकड़ लिया।

समाचार एजेंसी  भाषा के मुताबिक  कन्हैया कुमार पार्टी द्वारा आयोजित ‘युवा संसद’ को संबोधित करने के लिए उप्र कांग्रेस कार्यालय आए थे।

पार्टी के एक नेता ने पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि देवांश बाजपेयी नाम के एक युवक ने कन्हैया कुमार पर रसायन फेंकने की कोशिश की थी, लेकिन युवा कांग्रेस और छात्र संगठन एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने उसे पकड़ लिया।

इंडिया टुडे के मुताबिक कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि यह स्याही नहीं बल्कि एक प्रकार का तेजाब था जो कुमार पर फेंका गया था, जो आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के प्रचार के लिए शहर में थे।

नेताओं ने कहा, “आरोपी ने कन्हैया कुमार पर तेजाब फेंकने की कोशिश की, लेकिन ऐसा करने में असफल रहे। हालांकि, कुछ बूंदें पास में खड़े 3-4 युवाओं पर गिरीं।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.