खरसिया में 16 दिसंबर को होगी भाजपा की सांगठनिक बैठक

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बिलासपुर सांसद अरुण साव,पूर्व गृहमंत्री पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक पैंकरा एवं पूर्व अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग,पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सदस्य कार्यसमिति प्रदेश भाजपा यशवंत जैन विधानसभा खरसिया विधानसभा की संगठनात्मक बैठक लेने 16 दिसम्बर को खरसिया में प्रवास करेंगे।

0 110

- Advertisement -

रायगढ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बिलासपुर सांसद अरुण साव,पूर्व गृहमंत्री पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक पैंकरा एवं पूर्व अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग,पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सदस्य कार्यसमिति प्रदेश भाजपा यशवंत जैन विधानसभा खरसिया विधानसभा की संगठनात्मक बैठक लेने 16 दिसम्बर को खरसिया में प्रवास करेंगे।

- Advertisement -

सुबह 10 बजे शहीद चौक तिलगी से इन नेताओं का आगमन खरसिया विधानसभा में होगा जहां भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। ग्राम कुसमुरा में सनत नायक के निवास स्थान में सुबह 11 बजे से कार्यकर्ता एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की बैठक होगी । मध्याह्न 2.30 को ग्राम चपले में पुरषोत्तम पटेल के निवास स्थान पर हितग्राही सभा का आयोजन रखा है। उसके पश्चात भाजपा कार्यालय खरसिया में 4 बजे प्रेस कांफ्रेंस व 4:30 बजे से पुराने सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक में उपस्थित रहेंगे।

विधानसभा समिति की बैठक संध्या 6 बजे से कार्यालय में होना निश्चित किया गया है। संध्या 7 बजे से खरसिया विश्राम गृह में कार्यकर्ताओ,समाज के प्रबुद्ध जनों, समाज प्रमुखों,विचार परिवार के लोगो से भेंट मुलाकात के लिए समय आरक्षित है। रात्रि में कार्यकर्ताओ के घर भोजन और विश्राम खरसिया में ही होगा उसके बाद अगले दिन 17 तारीख को सुबह रायपुर के लिए रवाना होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.