chhattisgarh: पूर्व मंत्री रजिंदरपाल सिंह भाटिया ने की खुदकुशी

 chhattisgarh में भाजपा के वरिष्ठ नेता और रामन सरकार में  मंत्री रहे रजिंदरपाल सिंह भाटिया (74 वर्ष )ने  आज देर शाम खुदकुशी कर ली। भाटिया राजनांदगांव के छुरिया में अपने छोटे भाई के साथ रहते थे।

0 43

- Advertisement -

राजनांदगांव|   chhattisgarh में भाजपा के वरिष्ठ नेता और रामन सरकार में  मंत्री रहे रजिंदरपाल सिंह भाटिया (74 वर्ष )ने  आज देर शाम खुदकुशी कर ली। भाटिया राजनांदगांव के छुरिया में अपने छोटे भाई के साथ रहते थे। शाम को  जब उनके भाई घर पहुंचे तो भाटिया अपने कमरे में फांसी पर लटके मिले। खबर है कि वे पोस्ट कोविड की समस्याओं से जूझ रहे थे |वे कुछ दिनों से इसकी वजह से परेशान चल रहे थे।

भाटिया की खुदकुशी से भाजपा और उनके समर्थक हैरत में  हैं। वहीं छुरिया समेत समूचे जिले में शोक की लहर  है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री और खुज्जी के पूर्व विधायक श्री रजिन्दर पाल सिंह भाटिया के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने श्री भाटिया के शोक-संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

छुरिया में भाटिया के घर के बाहर लोग जुटे

- Advertisement -

2-3 साल  पहले उनकी पत्नी का भी निधन  हो गया था। भाटिया के इकलौते पुत्र जगजीत सिंह राजधानी रायपुर में एक अस्पताल के डायरेक्टर हैं।  राजधानी में  रह रहे अपने बेटे के पास  जबकि भाटिया का  आना-जाना रहता था।  पुलिस घर वालों से भी पूछताछ कर  रही है।

भाटिया एक बार अविभाजित मध्यप्रदेश में और छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद दो बार विधायक निर्वाचित हुए थे।  रजिंदरपाल सिंह भाटिया ने परिवहन मंत्री और CSIDC के चेयरमैन का पद भी संभाला।

वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में जब उन्हें भाजपा की ओर से टिकट नहीं दिया गया तो उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा। उस समय कांग्रेस के भोलाराम साहू विधायक चुने गए।

निर्दलीय लड़े भाटिया दूसरे स्थान पर रहे और भाजपा के विजय साहू को तीसरा स्थान मिला था। बाद में वे फिर भाजपा में लौट आये थे |

Leave A Reply

Your email address will not be published.