छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था ध्वस्त, भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका सीएम बघेल का पुतला

प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर जगदलपुर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधा मिश्रा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मंगलवार को भाजपा कार्यालय के सामने पुतला दहन किया गया।

0 106
Wp Channel Join Now

जगदलपुर। प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर जगदलपुर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधा मिश्रा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मंगलवार को भाजपा कार्यालय के सामने पुतला दहन किया गया। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में समस्त जिलों पर महिला मोर्चा द्वारा भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने कहा कि 18 फरवरी को रायपुर के गुढ़ियारी में नाबालिग को घर से निकाल कर घसीटा गया। मनोज कुमार तिवारी द्वारा यह अमानवीय कृत्य किया गया। छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था लचर होने के चलते अपराधी के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

जिला अध्यक्ष सुधा मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रहते पूरे छत्तीसगढ़ की कानून अवस्था लचर हो गई। अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। नाबालिग बालिका के ऊपर इस प्रकार खुलेआम अपराध करना निंदनीय है। अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई की जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.