गुरुनानक स्कूल में सजे विशेष दीवान में सीएम हेमंत सोरेन ने टेका मत्था

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुनानक देव जी के 553वें प्रकाश पर्व पर सिख समुदाय को शुभकामनाएं दी हैं। गुरुनानक स्कूल में आयोजित प्रकाश पर्व के मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार सिख समुदाय के साथ खड़ी है।

0 62

- Advertisement -

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुनानक देव जी के 553वें प्रकाश पर्व पर सिख समुदाय को शुभकामनाएं दी हैं। गुरुनानक स्कूल में आयोजित प्रकाश पर्व के मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार सिख समुदाय के साथ खड़ी है। सिख समाज के योगदान और कुर्बानियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा कि कोरोना काउंट में सिख समुदाय ने जिस तरह गुरु नानक स्कूल परिसर को रिलीफ वर्क के लिए सौंप दिया था यह बहुत उल्लेखनीय है।

- Advertisement -

  गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश उत्सव पर गुरुनानक स्कूल में विशेष दीवान सजाया गया था। मुख्यमंत्री ने यहां मत्था भी टेका। सिख समुदाय के धर्मावलंबियों के अलावा राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने बाद में कडरू वैकल्पिक मार्ग का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को कडरू नाले के साफ सफाई के निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.