कांग्रेस लगातार कर रही मांग, तेजस्वी बोले- अभी नहीं होगा मंत्रिमंडल विस्तार

बिहार में पिछले कुछ दिनों से कैबिनेट में विस्तार की चर्चा हो रही थी। उपेंद्र कुशवाहा को डिप्टी सीएम बनाने की भी चर्चा हो रही थी। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ कर दिया था कि जेडीयू की...

0 38

- Advertisement -

पटना।  बिहार में पिछले कुछ दिनों से कैबिनेट में विस्तार की चर्चा हो रही थी। उपेंद्र कुशवाहा को डिप्टी सीएम बनाने की भी चर्चा हो रही थी। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ कर दिया था कि जेडीयू की तरफ से कैबिनेट विस्तार में कोई शामिल नहीं होगा। आरजेडी और कांग्रेस पार्टी के कोटे के सीट खाली हैं।

कैबिनेट विस्तार में उन्हें मौका दिया जायेगा। इस बीच तेजस्वी यादव का एक बड़ा बयान सामने आया है। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि अभी कोई कैबिनेट विस्तार नहीं होने वाला है। कैबिनेट विस्तार में कांग्रेस की मांगों को लेकर अभी कोई भी विचार नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि आखिकार इस बात की चर्चा कहां से निकल कर सामने आयी है। मुझे तो यह समझ नहीं आ रहा है।

- Advertisement -

मैं यह साफ़ कर देता हूं कि अभी इसको लेकर गठबंधन के अंदर कोई भी बात नहीं हुई है। तेजस्वी के बयान के बाद से ही कांग्रेस मंत्रिमंडल में अपनी भागीदारी को लेकर मुखर हो गई है। कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह प्रतिनिधित्व बढ़ाने की लगातार डिमांड कर रहे हैं। उनका कहना है कि विधानसभा में विधायकों की संख्या के आधार पर कांग्रेस को कैबिनेट में चार मंत्री पद मिलने चाहिए।

 बता दें कि जनवरी में कैबिनेट विस्तार की चर्चा जोरों पर थी। कहा जा रहा था कि उपेंद्र कुशवाहा को बिहार का उपमुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। जब इस संबंध में उपेंद्र कुशवाहा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस तरह की चर्चा से उन्हें भी खुशी मिलती है। वह राजनीति में हैं किसी मठ के सन्यासी नहीं हैं। वहीं अगले दिन सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि मंत्रिमंडल विस्तार में राजद कोटे के दो मंत्री जो हटे थे उन्हें भरा जायेगा। साथ ही कांग्रेस को भी जगह दी जाएगी। जेडीयू की तरफ से अब कोई कैबिनेट में शामिल नहीं होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.