बंगाल में कल से ‘भारत जोड़ो यात्रा’, ‘सागर से पहाड़’ तक मार्च करेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

पश्चिम बंगाल में बुधवार से ‘भारत जोड़ो यात्रा‘ शुरू हो रही है। पश्चिम बंगाल में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का नाम ‘सागर से पहाड़ तक’ दिया गया है। बुधवार की सुबह दक्षिण 24 परगना जिले के सागरद्वीप स्थित गंगासागर से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत होगी।

0 110

- Advertisement -

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बुधवार से ‘भारत जोड़ो यात्रा‘ शुरू हो रही है। पश्चिम बंगाल में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का नाम ‘सागर से पहाड़ तक’ दिया गया है। बुधवार की सुबह दक्षिण 24 परगना जिले के सागरद्वीप स्थित गंगासागर से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत होगी। यह यात्रा 23 जनवरी को कार्सियांग दार्जिलिंग में समाप्त होगी। राहुल गांधी फिलहाल ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर दिल्ली में हैं। बंगाल कांग्रेस के नेताओं का दावा है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान कुछ दिनों के लिए मार्च में शामिल होंगे।

- Advertisement -

 बता दें कि मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान फॉरवर्ड ब्लॉक के सैंकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। अधीर रंजन चौधरी की उपस्थिति में ये कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए।  35 साल पहले पश्चिम बंगाल में इसी 28 दिसंबर को एक और ‘सी टू हिल’ कार्यक्रम शुरू हुआ था। सुभाष घीसिंग के अलग गोरखालैंड के लिए आंदोलन ने पहाड़ियों को हिला दिया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.