रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए तारीख का ऐलान, 27 फरवरी को मतदान

रामगढ़ विधानसभा के उपचुनाव के तारीख की घोषणा कर दी गई है। निर्वाचन आयोग ने 27 फरवरी को रामगढ़ विधानसभा सीट के लिए उप चुनाव की तारीख का ऐलान किया गया है।

0 56

- Advertisement -

रामगढ़। रामगढ़ विधानसभा के उपचुनाव के तारीख की घोषणा कर दी गई है। निर्वाचन आयोग ने 27 फरवरी को रामगढ़ विधानसभा सीट के लिए उप चुनाव की तारीख का ऐलान किया गया है। महागठबंधन से कांग्रेस के विधायक ममता देवी को 3 वर्ष से अधिक की सजा होने के उपरांत उनकी सदस्यता रद्द हो गई।

- Advertisement -

गोला गोली कांड के आरोपी ममता देवी को न्यायालय की तरफ से सजा सुनाई गई थी। न्यायालय के फैसले के बाद निर्वाचन आयोग ने अब रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव का ऐलान किया है। रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए महागठबंधन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। बता दें कि इससे पहले झारखंड में महागठबंधन की सरकार ने 4 उपचुनाव जीते हैं। बेरमो, मधुपुर, मांडर एवं दुमका विधानसभा सीटों पर महागठबंधन ने जीत दर्ज की है। इस बार भी कांग्रेस जीत का दावा कर रही है। अब रामगढ़ विधानसभा सीट के लिए चुनाव की तैयारियां हो रही है।

 ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि ममता देवी के पति बजरंग महतो को महागठबंधन के तरफ से प्रत्याशी बनाया जा सकता है। वहीं एनडीए की तरफ से रामगढ़ विधानसभा से आजसू अपने प्रत्याशी खड़े कर सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.