राहुल गांधी की पदयात्रा से विघटनकारी ताकतों के हौसले हुए पस्तः मोहन मरकाम

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि राहुल गांधी की पदयात्रा ने 117 दिन पूरे कर लिए हैं। यात्रा पंजाब पहुंच चुकी है। दक्षिण भारत कन्याकुमारी से चली यह यात्रा अपने मुकाम की ओर आगे बढ़ती जा रही है।

0 107
Wp Channel Join Now

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि राहुल गांधी की पदयात्रा ने 117 दिन पूरे कर लिए हैं। यात्रा पंजाब पहुंच चुकी है। दक्षिण भारत कन्याकुमारी से चली यह यात्रा अपने मुकाम की ओर आगे बढ़ती जा रही है। 10 राज्यों को यात्रा पहुंच चुकी है। देशभर से लाखों लोग यात्रा में शामिल हो चुके हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देशवासियों के जख्मों पर मरहम है। जिन 10 राज्यों से गुजरी वहां के नागरिकों ने महंगाई, बेरोजगारी, भुखमरी, किसानों की बदहाली जैसे मुद्दो पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की ओर से चलाई जा रही मुहिम को पूरा समर्थन दिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा से देश के आम आदमी की समस्याओं को आवाज दे रहे हैं। देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, सामाजिक वैमनस्यता के खिलाफ देश की जनता में जनजागरण पैदा कर रहे। भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से लेकर पंजाब तक भारत के जनमन में रच बस गयी है। सारा भारत अपनी तकलीफों के निदान को लेकर एकजुट हो गया है। भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगो में उम्मीद की नई किरण जगा रही। राहुल गांधी प्रेम उम्मीद और सद्भावना के नये बीज बोते चल रहे हैं। देश की जनता राहुल गांधी की पदयात्रा को हाथों हाथ ले रही है। राहुल गांधी की पदयात्रा से विघटनकारी ताकतों के हौसले पस्त हुए हैं।

 मोहन मरकाम ने कहा की देश की एकता, अखण्डता, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। जनाधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी आजादी के पहले से ही सत्याग्रह को एक मजबूत हथियार मानती है और भारत जोड़ो पदयात्रा आजादी के बाद देश का सबसे विशाल और परिवर्तक सत्याग्रह साबित होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.