डौंडीलोहारा विधानसभा की पूर्व विधायक का निधन, सीएम बघेल ने जताया दुख

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डौंडीलोहारा विधानसभा की पूर्व विधायक नीलिमा टेकाम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने टेकाम के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

0 25

- Advertisement -

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डौंडीलोहारा विधानसभा की पूर्व विधायक नीलिमा टेकाम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने टेकाम के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उल्लेखनीय हो कि नीलिमा टेकाम 2008 में प्रथम बार विधानसभा निर्वाचित होकर भाजपा पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी।

- Advertisement -

इसके पूर्व वे अविभावजित दुर्ग के समय भूमि विकास बैंक की जिला उपाध्यक्ष भी रही थीं। 2009-10 में महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति एवं शासकीय आश्वासनों संबंधी समिति की सदस्य रहीं। फिर इसके बाद इन्हें 2011 में गैर सरकारी सदस्यों के विधेयकों तथा संकल्पों संबंधी समिति एवं समनाया प्रयोजन समिति का सदस्य बनाया गया।

  नीलिमा टेकाम का जन्म 1 अगस्त 1970 को मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के सरेखा में हुआ था। नीलिमा टेकाम का विवाह लाल महेंद्र सिंह टेकाम से 20 सितम्बर 1990 को हुआ। आपको बतादें कि आज से ठीक 2 वर्ष पूर्व इनके पति डौंडीलोहारा के राजा साहब कहे जाने वाले पूर्व विधायक लाल महेंद्र सिंह टेकाम का भी बीमारी के चलते निधन हुआ था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.