खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव: मुख्य मुकाबला कांग्रेस-भाजपा में

छत्तीसगढ़ में खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए सभी दलों ने अपने प्रत्याशी तय कर दिए हैं | मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा में दिख रहा है |

0 70

- Advertisement -

रायपुर | छत्तीसगढ़ में खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए सभी दलों ने अपने प्रत्याशी तय कर दिए हैं | मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा में दिख रहा है |  कांग्रेस  ने जहाँ महिला प्रत्याशी पर भरोसा जताया  और  यशोदा वर्मा को टिकिट दी| वहीँ भाजपा ने फिर से पूर्व विधायक रहे कोमल जंघेल पर भरोसा जताया है | इधर कांग्रेस छत्तीसगढ़-जे (जोगी कांग्रेस)  ने राजपरिवार से जुड़े नरेन्द्र सोनी पर दांव खेला  है|

खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव के लिए 17 मार्च से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह 24 मार्च तक चलेगी। आज सीएम भूपेश बघेल की मौजूदगी में यशोदा वर्मा ने नामांकन दाखिल किया |

भाजपा ने आज कोमल जंघेल को अपना प्रत्याशी बनाते हुए इस सीट पर जीत की उम्मीद जताई है | वर्ष 2018 में हुए चुनाव में जंघेल,  जोगी कांग्रेस उम्‍मीदवार  देवव्रत सिंह से महज  870 वोटों से हार गए थे। 2007 के उप-चुनाव और 2008 के आम चुनाव में भाजपा के कोमल जंघेल ने यह सीट जीती।

जोगी कांग्रेस ने पेशे से वकील और स्व. देवव्रत सिंह के बहनोई नरेंद्र सोनी पर अपना दांव खेला है |  40 वर्षीय नरेंद्र सोनी छात्र जीवन से राजनीति से जुड़े हुए हैं। महाविद्यालय में अध्यक्ष भी रह चुके हैं।   वे खैरागढ़ को जिला बनाने के आंदोलन की अगुवाई भी कर रहे हैं। राजपरिवार के सदस्य को टिकट देने से मुकाबला एक बार फिर रोचक दिख रहा है।

पिछले चुनाव पर एक नजर

- Advertisement -

पिछले चुनाव में जोगी कांग्रेस के देवव्रत सिंह को 61 हजार 516 और भाजपा के कोमल जंघेल को 60 हजार 646 वोट मिले थे। कांग्रेस को छजकां प्रत्याशी देवव्रत सिंह से करीब 18 फीसद कम वोट मिले थे और वह   तीसरे स्थान पर थे  |

छत्तीसगढ़ में अब तक हुई उपचुनावों में सत्ताधारी दल को विजय हासिल होती रही है | दंतेवाड़ा उप चुनाव में कांग्रेस को  जीत हासिल हुई । तो भाजपा शासनकाल में संजारी बालोद में उप चुनाव में भाजपा को|

प्रत्याशियों के राजनितिक कद को देखें तो भाजपा पहले और  कांग्रेस दूसरे स्थान पर है | मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा में दिख रहा है |

यशोदा वर्मा का नामांकन दाखिल

इधर आज  सीएम भूपेश बघेल राजनांदगांव पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा का नामांकन दाखिल करवाया| नामांकन के  समय यशोदा वर्मा के साथ प्रदेश  कांग्रेस अध्यक्ष  मोहन मरकाम भी मौजूद  थे | नामांकन दाखिल करने से पहले आयोजित  कार्यक्रम में  सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा |

Leave A Reply

Your email address will not be published.