खैरागढ़ उप चुनाव: कांग्रेस से यशोदा वर्मा मैदान में , अब सबकी नजरें भाजपा पर

खैरागढ़ उप चुनाव के लिए  कांग्रेस ने खैरागढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष यशोदा वर्मा को अपना  प्रत्याशी बनाया है | राजनांदगांव जिला पंचायत की पूर्व सदस्य यशोदा वर्मा उन 7 प्रत्याशियों में शामिल थीं जिनका नाम केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा गया था। सबकी नजरें अब भाजपा पर लगी हैं | जोगी कांग्रेस कल नाम की  घोषणा करेगी | वह भी अपनी सीट बचाने की कोशिश में लगी हुई है |

0 76

- Advertisement -

रायपुर।  खैरागढ़ उप चुनाव के लिए  कांग्रेस ने खैरागढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष यशोदा वर्मा को अपना  प्रत्याशी बनाया है | राजनांदगांव जिला पंचायत की पूर्व सदस्य यशोदा वर्मा उन 7 प्रत्याशियों में शामिल थीं जिनका नाम केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा गया था। सबकी नजरें अब भाजपा पर लगी हैं | जोगी कांग्रेस कल नाम की  घोषणा करेगी | वह भी अपनी सीट बचाने की कोशिश में लगी हुई है |

बता दें प्रदेश  कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में 24 दावेदारों के नाम सामने आए थे। उनमें से एक-एक नाम पर चर्चा हुई।  इनमें से  7 नाम छांटकर अलग किए गए। जिनमें पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, यशोदा वर्मा, दशमत जंघेल, ममता पाल और पदम कोठारी का नाम शामिल था।   आज मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और केंद्रीय चुनाव समिति के प्रभारी मुकुल वासनिक ने यशोदा वर्मा को प्रत्याशी बनाने का पत्र जारी किया ।

यशोदा वर्मा  के पति नीलांबर वर्मा जनपद के सदस्य रहे हैं। यशोदा राजनांदगांव जिला महिला लोधी समाज की भी अध्यक्ष हैं। दोनों पार्टी गतिविधियों में लगातार सक्रिय हैं इस दम्पत्ति ने    उपचुनाव में दावेदारी की थी, लेकिन पार्टी की मुहर यशोदा वर्मा के नाम पर लगी।

बताया जाता है कि चुनाव समिति की बैठक के समय ही यह साफ कर दिया था कि पार्टी इस उप चुनाव में कांग्रेस किसी महिला उम्मीदवार को उतार सकती है।

पिछली बार जोगी कांग्रेस के कब्जे में थी सीट

- Advertisement -

वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में जोगी कांग्रेस (जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़) के देवव्रत सिंह ने इस सीट पर भाजपा की कोमल जंघेल को केवल 870 वोटों के अंतर से हराया था। नवम्बर 2021 में देवव्रत सिंह का निधन हो गया। इसके बाद से यह सीट खाली है।

वर्ष 2013 में कांग्रेस के गिरवर जंघेल यहां से विधायक थे। 2007 के उप-चुनाव और 2008 के आम चुनाव में भाजपा के कोमल जंघेल ने यह सीट जीती |

जोगी कांग्रेस का नामांकन कल

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ खैरागढ उपचुनाव के लिए प्रत्याशी की घोषणा कल 23 मार्च को  करेगी । बैठक की जानकारी देते हुए बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा ने कहा कि बैठक में प्रत्याशियों के बहुत से नाम आए थे। उस पर विचार किया गया है। उसकी घोषणा हम कल करेंगे। 24 मार्च को हम धूमधाम से नामांकन करेंगे और यह सीट दोबारा जीतेंगे।

24 मार्च तक होना है नामांकन, 12 अप्रैल को मतदान

निर्वाचन आयोग के   मुताबिक उप चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 24 मार्च निर्धारित की गई है। 25 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 28 मार्च तक प्रत्याशियों को अपने नाम वापस लेने का मौका दिया जाएगा। उसके बाद वैध प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जाएगा। खैरागढ़ सीट पर मतदान 12 अप्रैल को होना है। 16 अप्रैल को मतगणना और परिणाम जारी होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.