भाजपा में कांग्रेस से आये नेता बने नेतृत्वकर्ता:अंकित बागबाहरा 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवम पर्यटन मण्डल के सदस्य अंकित बागबाहरा ने कहा कि सत्ता प्राप्ति ही भाजपा का एक मात्र लक्ष्य बन गया है. कल हुई भाजपा प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति इसी ओर इशारा कर रही है.

0 55

- Advertisement -

पिथौरा| कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवम पर्यटन मण्डल के सदस्य अंकित बागबाहरा ने कहा कि सत्ता प्राप्ति ही भाजपा का एक मात्र लक्ष्य बन गया है. कल हुई भाजपा प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति इसी ओर इशारा कर रही है. झारखंड में भाजपा को दफन करने की कसम खाकर पार्टी से निकले बाबूलाल मरांडी जिन्होंने झारखंड विकास मोर्चा के नाम से पार्टी बनाई और आज पुनः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाये गए>
सुनील जाखड़ पूर्व कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अब तीन बार विधायक रह चुके सुनील जाखड़ ने 2001 में पहली बार पंजाब में विधानसभा चुनाव लड़ा था. वह 2002 से 2017 तक अबोहर विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक चुने गए . जाखड़ 2012-2017 के बीच पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे .इसके बाद वह 2017 से 2021 तक पंजाब कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष थे . उन्हें तत्काल प्रभाव से पंजाब भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. डी पुरंदेश्वरी 2014 में कांग्रेस से भाजपा में आई,कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुकी है और आज आंध्रप्रदेश भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष पद पर आसीन है.

ऐसा लगता है कि 2014 में केंद्र में मोदी युग की शुरुआत के बाद आरएसएस और भाजपा ने शायद गुणवत्ता युक्त,नेतृत्वकारी, प्रभावशाली संताने अब नही जनती जिसका परिणाम है कि मोदी युग के पिछले 7 सालों में 1133 प्रत्याशियों और 500 से ज्यादा सांसदों और विधायकों ने पार्टियां बदली जिसका सबसे ज्यादा फायदा भाजपा को मिला.

- Advertisement -

समीक्षकों का तो ये भी मानना है की वर्तमान समय में भाजपा के कुल सांसदों में 100 से ज्यादा सांसद दूसरी पार्टियों से और कांग्रेस से आए हुए है, और जो भी कांग्रेस से भाजपा में आ रहा है, उसे तरजीह दी जा रही है. सीधे मंत्री पद दिया जा रहा है. ऐसे में सवाल अब भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता और बरसों से पार्टी के लिए काम करने वाले कार्यकर्ता उपेक्षित हो रहे हैं.

हाल फिलहाल में भाजपा में शामिल हुए और भाजपा के बड़े पदों में आसीन कुछ पूर्व कांग्रेसियों की लिस्ट हेमंता विश्वशर्मा 2015 से भाजपा में गए पहले मंत्री अब मुख्यमंत्री है. ज्योतिरादित्य सिंधिया वर्तमान में केंद्रीय मंत्री है ,कैप्टन अमरिंदर सिंह,रीता बहुगुणा दोषी पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उत्तरप्रदेश अभी मंत्री है. नारायण राणे,हार्दिक पटेल,अल्पेश ठाकोर,आर पी एन सिंह जैसे अनगिनत नाम है जो आज भाजपा के माई बाप हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.