राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के लिए मयूरभंज तैयार

ओडिशा में मयूरभंज जिला प्रशासन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार उनके पैतृक स्थान पर स्वागत करने के लिए कमर कस ली है। राष्ट्रपति चार मई को जिले में आने वाली हैं। बारीपदा और रायरंगपुर में सड़कों को फिर से दुरुस्त किया जा रहा है और दीवारों को रंगा जा रहा है।

0 52

- Advertisement -

भुवनेश्वर। ओडिशा में मयूरभंज जिला प्रशासन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार उनके पैतृक स्थान पर स्वागत करने के लिए कमर कस ली है। राष्ट्रपति चार मई को जिले में आने वाली हैं। बारीपदा और रायरंगपुर में सड़कों को फिर से दुरुस्त किया जा रहा है और दीवारों को रंगा जा रहा है। सूत्रों ने कहा कि इस क्षेत्र को फूलों, रंगीन होर्डिंग और पेंटिंग से सजाया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू चार मई से अपने गृह जिले का तीन दिवसीय दौरा करेंगी और सिमिलिपाल नेशनल पार्क और रायरंगपुर अनुमंडल में अपने ससुराल पहाड़पुर का दौरा करेंगी।

 उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति चार मई को पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा वायुसेना स्टेशन पहुंचेंगी, वहां से वह हेलीकॉप्टर से बादामपहाड़ हेलीपैड तक जाएंगी और उसी दिन पहाड़पुर पहुंचेंगी।

- Advertisement -

 राष्ट्रपति मुर्मू अपने पति श्यामचरण मुर्मू और उनके दो बेटों के स्मारक भी जाएंगी और रायरंगपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। वह पहाड़पुर में दो परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगी और रायरंगपुर निरीक्षण बंगले में रात बिताएंगी।

राष्ट्रपति ने जुलाई 2022 में पदभार ग्रहण करने के बाद से दो बार राज्य का दौरा किया था और इस बार उनकी यात्रा मयूरभंज जिले तक ही सीमित रहेगी।

 इस बीच, जिले में और उसके आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों ने उस स्थान पर चौकसी बढ़ा दी है जहां राष्ट्रपति जिले में अपनी यात्रा के दौरान कार्यक्रमों की शिरकत करेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.