केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर ओडिशा भाजपा के हौंसले बुलंद

भाजपा की ओडिशा इकाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के स्वागत के लिए कमर कस चुकी है। वह 26 मार्च को राजधानी भुवनेश्वर में आने वाले हैं। शाह की यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए राज्य महासचिव लेखाश्री सामंतसिंघार ने कहा कि शाह 26 मार्च को ओडिशा आएंगे।

0 67

- Advertisement -

भुवनेश्वर। भाजपा की ओडिशा इकाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के स्वागत के लिए कमर कस चुकी है। वह 26 मार्च को राजधानी भुवनेश्वर में आने वाले हैं। शाह की यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए राज्य महासचिव लेखाश्री सामंतसिंघार ने कहा कि शाह 26 मार्च को ओडिशा आएंगे। वे भद्रक जाएंगे और अराडी में बाबा अखंडालमणि के दर्शन करेंगे। इसके बाद वह धामनगर विधानसभा क्षेत्र के तहत सनलापुर में एक रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा के अनुसार, शाह की रैली में भद्रक लोकसभा क्षेत्र के 50,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

- Advertisement -

 लेखाश्री ने  कहा कि रैली को संबोधित करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री भद्रक में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। बाद में शाम को वह भुवनेश्वर लौटेंगे और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनावी रणनीतियों पर चर्चा करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उसी शाम दिल्ली लौट आएंगे।

 इससे पहले, भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उनकी पार्टी ने ओडिशा में 2024 के आम चुनाव लड़ने के लिए पहले से ही एक पूर्ण रणनीति बना ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की यात्राओं का कार्यक्रम बनाया जा रहा है। एक-एक कर पार्टी के सभी शीर्ष नेता ओडिशा का दौरा करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.