पदमपुर की जनता को गुमराह कर रही ओडिशा सरकार : चेल्लाकुमार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और ओडिशा कांग्रेस के प्रभारी ए चेल्लाकुमार ने मंगलवार को कहा कि ओडिशा सरकार चुनावी विधानसभा क्षेत्र में लोगों से झूठे वादे कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले की तरह ओडिशा सरकार झूठे वादों से लोगों को गुमराह कर रही है।

0 110
Wp Channel Join Now

भुवनेश्वर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और ओडिशा कांग्रेस के प्रभारी ए चेल्लाकुमार ने मंगलवार को कहा कि ओडिशा सरकार चुनावी विधानसभा क्षेत्र में लोगों से झूठे वादे कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले की तरह ओडिशा सरकार झूठे वादों से लोगों को गुमराह कर रही है। जब भी कोई मतदान आता है तो यह हमेशा झूठे वादे करते हैं। पदमपुर के लोग इस बार वोट के जरिए इसका करारा जवाब देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजद सरकार ने अपने 23 साल के शासन में किसानों और आम लोगों के लिए कुछ नहीं किया।

 पदमपुर में व्यवसायियों पर छापेमारी को लेकर टिप्पणी करते हुए चेल्लाकुमार ने कहा कि आयकर अधिकारियों ने सुबह छापेमारी की जबकि राज्य जीएसटी टीम ने शाम को ऐसा ही किया। कांग्रेस इस समय कारोबारियों पर छापेमारी की निंदा करती है।

 बंदिता परिड़ा ने आरोप लगाया कि वर्षा सिंह बरिहा मगरमच्छ के आंसू ही बहा रही हैं। दलित नेता बनकानिधि बेहरा ने कहा कि वर्षा के पिता बिजय रंजन सिंह बरिहा दलितों की मदद नहीं कर सके तो दलित उनकी बेटी बरिहा से कैसे मदद की उम्मीद कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.