पीएम मोदी और राज्यपाल उइके ने सीएम बघेल को जन्मदिन पर दी बधाई

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंगलवार को 61वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बघेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। पीएम ने उनके दीर्घायु की कामना की है। वहीं राज्यपाल अनुसुईया उइके ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

0 154

- Advertisement -

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंगलवार को 61वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बघेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। पीएम ने उनके दीर्घायु की कामना की है। वहीं राज्यपाल अनुसुईया उइके ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए सीएम भूपेश के स्वस्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की है। उन्होंने लिखा- छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं, आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करती हूं।

- Advertisement -

इसके अलावा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सीएम बघेल को जन्मदिन की बधाई देने सीएम हाउस में सुबह से मंत्रियों, विधायकों, नेताओं और समर्थकों का ता तांता लगा रहा। मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं देने के लिए प्रदेश भर से समर्थकों का रायपुर आने का सिलसिला जारी है। आलम यह है कि सीएम हाउस के आसपास सिविल लाइन इलाके में लोगों की भीड़ से जाम कर स्थिति बन रही है।

 स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी मुख्यमंत्री को बधाई देने सीएम हाउस पहुंचे। उन्होंने सीएम को पुष्पुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री को बधाई दी। बोले, मुख्यमंत्रीजी को बहुत-बहुत बधाई। जाहिर है, मुख्यमंत्री और सिंहदेव के रिश्ते सहज नहीं रहे हैं। लंबे समय से दोनों के बीच दुरियां बनी हुई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.