राहुल और प्रियंका गांधी आएंगे बिहार, भारत जोड़ो यात्रा में होंगे शामिल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बिहार दौरे पर आएंगे। दोनों नेता बिहार में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। बिहार में पांच जनवरी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हुई है। दोनों फरवरी में बिहार दौरे पर आएंगे।

0 52

- Advertisement -

पटना। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बिहार दौरे पर आएंगे। दोनों नेता बिहार में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। बिहार में पांच जनवरी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हुई है। दोनों फरवरी में बिहार दौरे पर आएंगे। बिहार में भारत जोड़ो यात्रा का पहला चरण पूरा हो गया है। मकर संक्रांति के बाद दूसरे चरण की यात्रा शुरू होगी। पहले चरण की यात्रा में मिल रहे समर्थन के बाद कांग्रेस पार्टी उत्साहित है। अब खबर है कि बिहार में हो रहे भारत जोड़ो याता में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी।

- Advertisement -

बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा गैर राजनीतिक होने के बावजूद इसका बिहार कांग्रेस को पूरा लाभ मिलेगा। मकर संक्रांति की वजह से इसपर विराम दिया गया है इसके बाद यह फिर से शुरू हो जाएगा। दूसरे चरण के यात्रा की खास बात यह होगी कि इसमें खुद प्रियंका गांधी शामिल होंगी। अखिलेश प्रसाद सिंह के अनुसार 16 जनवरी 2023 को खगड़िया जिले से ये यात्रा फिर से शुरू की जाएगी। बिहार में चल रहे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए फरवरी के पहले सप्ताह में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पटना पहुंचेंगी।

  वहीं राहुल गांधी फरवरी के अंतिम सप्ताह में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा भारत जोड़ो यात्रा के खत्म होते-होते एक नया स्वरूप देखने के लिए मिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद ने कहा कि बिहार में भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का खूब समर्थन मिल रहा है। इस यात्रा में शामिल होने के लिए प्रियंका गांधी को भी आमंत्रित किया गया है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से बीजेपी खेमे में खतरे की घंटी बज गई है क्योंकि भीषण ठंड के बाद भी भारी संख्या में लोग इससे जुड़ रहे हैं यह बता रहा है कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी की विदाई तय है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.