विष्णु देव साय से रूपकुमारी की शिकायत ,संपत को भाजपा में शामिल करने की मांग

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय से भाजपा कार्यकर्ताओं ने, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के खिलाफ शिकायत की है | इसके अलावा बसना के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष संपत अग्रवाल को भाजपा में शामिल करने की मांग भी की|

0 465

- Advertisement -

पिथौरा| भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय से भाजपा कार्यकर्ताओं ने, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के खिलाफ शिकायत की है | उन्होंने  रूपकुमारी पर कार्यकताओं  पर दुर्भावना रखने और निजी स्वार्थ के चलते दमनात्मक कार्यवाही करने का आरोप लगाया | इसके अलावा बसना के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष संपत अग्रवाल को भाजपा में शामिल करने की मांग भी की|

वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय के साथ अन्य कई मुद्दों पर चर्चा हुई | श्री साय ने  चर्चा के  सभी बिंदुओं पर प्रदेश स्तर पर विचार करने एवं अति शीघ्र  संपत अग्रवाल के  भाजपा में प्रवेश  का  आश्वासन दिया गया।

साय से रूपकुमारी की शिकायत ,संपत को भाजपा में शामिल करने की मांग

बैठक में जनसंघ कार्यकर्ता धनमाली साव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुवर्धन प्रधान, पूर्व राज्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन चंद्रशेखर पांडे,  पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष जसवीर सिंह जटाल,  भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कमल चंद प्रधान, भाजपा महामंत्री हरजिंदर सिंह हरजू, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष शोभित मांझी, पूर्व महामंत्री भोज कुमार साहू, पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष एवं सरपंच प्रतिनिधि कमलेश साहू, पूर्व जनपद सदस्य हेमचंद साव, पिछड़ा वर्ग महामंत्री महेंद्र प्रधान, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बंटी, महेंद्र साव समेत अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

- Advertisement -

बात दें पिछले बसना विधानसभा चुनाव  में भाजपा टिकिट के सबसे बड़े दावेदार मने जा रहे सम्पत अग्रवाल ने  भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा था | जिसमें वे दूसरे स्थान पर रहे |

सम्पत अग्रवाल ने सेवाभावी  संस्था नीलांचल सेवा समिति का गठन  कर समाजसेवा में सक्रिय है | आज नीलांचल सेवा समिति में करीब 1 लाख सदस्य हैं|

दुर्भावना से  कोई कार्यवाही नहीं –रूपकुमारी

इधर उक्त मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने इस प्रतिनिधि को बताया कि पूरा मामला गढ़फुलझर मंडल महामंत्री को हटाने से जुड़ा है। श्रीमती चौधरी ने बताया कि गढ़फुलझर के मंडल महामंत्री को स्थानीय मंडल द्वारा ही मुक्त किया गया है।बाकी जिले के किसी भी मंडल से कोई शिकायत नहीं है।उन पर लग रहे आरोप निराधार हैं |

deshdigatal के लिए रजिंदर खनूजा

Leave A Reply

Your email address will not be published.