सरायपाली नगरपालिका उपाध्यक्ष सुशीला पटेल,  पार्षद समेत भाजपा से निष्कासित

सरायपाली नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष सुशीला पटेल एवं वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद श्रीमती राखी चौहान को अनुशासनहीनता के कारण भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी की सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

0 368

- Advertisement -

महासमुंद|  सरायपाली नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष सुशीला पटेल एवं वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद श्रीमती राखी चौहान को अनुशासनहीनता के कारण भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी की सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

भाजपा संगठन के प्रदेश महामंत्री पवन साय  द्वारा जारी निष्कासन आदेश में बताया गया है कि नगर पालिका परिषद सरायपाली में कांग्रेस के अध्यक्ष को अविश्वास प्रस्ताव से हटाने हेतु पार्टी द्वारा पहल की गई थी|  जिसके लिए विभिन्न स्तरों पर बैठक  बुलाई गई और बैठक की सूचना दी गई, लेकिन इनके द्वारा भारतीय जनता पार्टी से सरायपाली नगर पालिका के पार्षद और उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होते हुए भी पार्टी के निर्देशों की अवहेलना की गई तथा पार्टी अनुशासन को भंग किया गया|

- Advertisement -

उपरोक्त स्थिति में इस आचरण को अनुशासनहीनता माना गया है|  भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई इनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की अनुशंसा की थी|

इस  आधार पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने पार्टी की सदस्यता से तत्काल प्रभाव से सुशीला पटेल और राखी चौहान को निष्कासित कर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.